गोरेयाकोठी: स्वर्ण व्यवसायी व स्टेशनरी दुकानदार को गोली मार नकद, आभूषण व बाइक लूटी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर बाजार के समीप शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी और स्टेशनरी दुकानदार को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दोनों व्यवसायी से पांच हजार नकद, एक सोना की चेन, बाइक एवं मोबाइल की लूट कर ली। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल स्वर्ण व्यवसायी पुरंदरपुर गांव निवासी शमशाद अहमद एवं स्टेशनरी दुकानदार सचिन कुमार के बताए जाते हैं। दोनों शनिवार की रात्रि दुकान बंद कर अपने घर एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते गोरियाकोठी थाना मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।घटना के संबंध में घायल शमशाद अहमद ने बताया कि भिट्ठी बाजार में सचिन की सुमित्रा ज्वेलर्स नाम से स्वर्ण आभूषण की दुकान है और मेरे दुकान पास ही स्टेशनरी की दुकान है। प्रतिदिन की तरह हम दोनों अपनी-अपनी दुकान बंद करके गांव लौट रहे थे। इसी क्रम में पुरंदरपुर गांव के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घेर लिया। अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने सचिन का बैग छीनने का प्रयास किया। बैग में दुकान का स्वर्ण आभूषण रखा था।

विरोध करने पर बदमाशों ने सचिन को गोली मारकर घायल कर दिया और आभूषण से भरा थैला और बाइक छीन कर फरार हो गए। उसने बताया कि लूटपाट करने के दौरान बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई इसमें दो गोली मेरे पैर में लग गई तथा वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से डाक्टर ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

इस मामले में घायल सचिन कुमार के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी हुई है। उसने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। मुझे दो गोली लगी जबकि शमशाद को पैर में दो गोली लगी है। पुलिस दोनों व्यवसायियों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026