हुसैनगंज: स्वास्थ्य जांच शिविर में 460 मरीजों का हुआ इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में रविवार को मुख्य पार्षद जाकिर अंसारी की देखरेख में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 460 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवा एवं परामर्श दिए गए। शिविर के दौरान सभी चिकित्सकों मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षदों ने शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद ने कहा कि जरूरतमंद व असहायों की सेवा करना ही प्राथमिकता है।

शिविर में गोपालपुर नगर पंचायत समेत पूर्वी हरिहांस, खोदाइबारी, सहुली, पश्चिमी हरिहांस, रफीपुर समेत कई गांवों से मरीज अपनी स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे हुए थे। इस मौके पर उप मुख्य पार्षद फहद अहमद, सोहैल अहमद, अलीमुद्दीन अंसारी, पूर्व सरपंच शमशाद अली, अफजल अली समेत सभी पार्षदगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026