गोरेयाकोठी: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार की देर रात लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के सिसई निवासी शंकर पांडेय के पुत्र दिनेश पांडेय के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनेश पांडेय अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने लधी गांव के समीप लूटपाट करने का प्रयास किया।

इस दौरान वह किसी तरह बदमाशों के चुंगल से भाग निकला। वहीं बदमाश उसका पीछा करते हुए गांव में स्थित काली मंदिर के समीप पहुंचे तथा उससे रुपये व मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। जब दिनेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। हो-हल्ला सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घटना की सूचना स्वजनों को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026