सिवान: प्रति सप्ताह कम से कम दो बैठक कर योजनान्तर्गत लंबित कार्यों को करें पूर्ण: डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स, जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अनुश्रवण समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अनुश्रवण एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक के दौरान डीएम ने लंबित 37 हजार 955 एनपीसीआई, 30 हजार 555 ई-केवाइसी तथा 1893 आधार फेलियर एवं 3 लाख 46 हजार 447 लाभुकों का भौतिक सत्यापन इत्यादि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यह भी निर्देश दिया गया कि संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रति सप्ताह कम से कम दो बैठक करते हुए यथाशीघ्र उक्त योजनान्तर्गत लंबित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित कृषक, जो केसीसी योजना के तहत कृषि ऋण का लाभ नहीं प्राप्त कर रहे हैं।

उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु घर-घर केसीसी अभियान चलाने एवं कैंप लगाकर इच्छुक एवं योग्य कृषकों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया।जिला कृषि टास्क फोर्स एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक के क्रम में पाया गया कि वर्तमान समय में जिले में उर्वरक (यूरिया 8931 एमटी, डीएपी 4752 मीट्रिक टन , एनपीके 2789 एमटी, एमओपी 461 एवं एसएसपी 347 मीट्रिक) उपलब्ध है। इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी अंशु कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में इफको का एक भी विक्रय केंद्र नहीं है। जिलान्तर्गत डीजल अनुदान योजना में अबतक कुल 15429 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। वर्तमान समय में 2346 लंबित आवेदनों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। डीएम ने लंबित आवेदनों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026