गोरेयाकोठी के विधायक ने सदन में बसंतपुर नगर पंचायत से जुड़े मुद्दे को उठाया

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधानसभा में गुरुवार को गोरेयाकोठी के विधायक देवेश कान्त सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर नगर पंचायत से जुड़े मुद्दे को सदन में उठाया. विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर ग्राम पंचायत को वर्ष 2021 में नगर पंचायत का दर्जा मिला. बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं होने से विकास कार्य बाधित है. हालांकि बसंतपुर के बीडीओ नगर पंचायत के प्रभार में है, लेकिन वित्तीय प्रभार नहीं होने बसंतपुर नगर पंचायत का विकास कार्य ठप्प पड़ गया है. साथ ही विधायक ने सदन में बसंतपुर नगर पंचायत में अशोक सम्राट भवन बनाने का भी मुद्दा उठाया.

जिस पर उप मुख्यमंत्री व नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उत्तर स्वीकोरात्मक है व बसंतपुर के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है की अशोक सम्राट भवन बनाने के लिए उपयुक्त सरकारी जमीन का चयन किया जा रहा है और माननीय सदस्य भी इसमें सहयोग करे, ताकि उपयुक्त सरकारी जमीन पर अशोक सम्राट भवन बनाया जाए. उसके बाद विधायक ने माननीय मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबसे पहले आवश्यक है की बसंतपुर नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी पदस्थापित ही नहीं है.

किसी तरह बसंतपुर बीडीओ को नगर पंचायत का प्रभार मिला है. लेकिन उनको भी वित्तीय प्रभार नहीं मिला है. जिसके चलते नगर पंचायत में विकास कार्य पूर्ण रूप से अवरुद्ध है. इस पर मंत्री ने कहा कि माननीय अध्यक्ष महोदय मैं दोनो चीजों को दिखवा लेता हूं. एक तो कैसे वहां कार्यपालक पदाधिकारी जाएं, नही तो वित्तीय अधिकार उन्हे ही मिले जो प्रभार में है. सदन में विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दे की खबर जैसे ही बसंतपुर नगर पंचायत के लोगों को लगी तो लोग विधायक के प्रयास की तारीफ करने लगे. अब लोगों को लगने लगा है की बसंतपुर नगर पंचायत में विकास कार्य होने शुरू हो जाएंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026