महाराजगंज: डीआईजी व एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के पुरानी बाजार में दबंगों ने गुरुवार की अहले सुबह तीन बुलडोजर की मदद से आधा दर्जन दुकानों को ध्वस्त किए जाने के दूसरे दिन शुक्रवार को सारण रेंज के डीआईजी विकास वैभव घटना स्थल पर पहुंचे थे. डीआईजी ने अपने स्तर से मामले का जांच पड़ताल किया. डीआईजी सबसे पहले महाराजगंज थाना पहुंच कर पीड़ित के परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त किया. उसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश किया. डीआईजी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर मैनें मामले की जांच पड़ताल किया. इससे संबंधित जो भी रिपोर्ट होगा उसे कोर्ट में सुपूर्द कर दिया जाएगा.कार्रवाई की बात पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच का विषय है. जांच चल रही है.

ज्ञात हो कि पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार पांडेय की एकलपीठ ने विवादित मकान तोड़ने पर लगायी गयी रोक के बावजूद स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से मुकदमे के एक पक्षकार द्वारा जबरन एक विवादित मकान के एक हिस्से पर बुलडोजर चलवा कर तोड़े जाने पर पटना हाइकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया कि वह स्वयं इस मामले की पड़ताल कर अगले 48 घंटे में कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश करें. इसी निर्देश के आलोक मे सारण रेंज के डीआईजी विकास वैभव ने विवादित घटना स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही पुलिस को कई आवश्यक निर्देश दिया. मौके सीवान एसपी अमितेश कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026