परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय में विधायक निधि से बने पूर्व मंत्री अजीत कुमार सिंह उर्फ मोहन बाबू की स्मृति में निर्मित स्मृति भवन का उद्घाटन मंगलवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा विधायक देवेशकांत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद पूर्व ने कहा कि अजीत बाबू सर्व समाज के सर्वमान्य नेता थे। उनका सोच सदैव जनहित में था। 80 के दशक में राज्य में उनका अलग अमिट छाप था। स्मृति भवन बनाने को ले उन्होंने विधायक को धन्यवाद दिया।
मौके पर सांसद ने कहा कि अजीत बाबू से मेरा व्यक्तिगत संबंध रहा है। वे गरीब शोषित पिछड़ा के मसीहा थे। विधायक ने कहा कि अजीत कुमार सिंह अभिभावक थे, उनका सानिध्य मुझे हमेशा मिलता रहता था। उनका हमारे बीच नहीं रहना मेरे लिए एवं सर्व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा नेत्री सुप्रिया जायसवाल, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र कुशवाहा, रंजीत प्रसाद, अखिलेश पांडेय, वशी अहमद खां समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…