परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान बेलौर निवासी रितेश सिंह की पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेलौर गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही एसआइ गणेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे तो मृत सविता देवी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृत सविता के मायके वालों को दी। इसके बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। वहीं पुलिस ने इस मामले में विशेष कुछ भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…