Categories: छपरा

गोरेयाकोठी: नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों का बजट 18 गुना किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के मुस्तफाबाद में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिज़वी ने पार्टी के संगठन को मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क अभियान चलाया और मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 15 साल के दौरान हर तबके के लिए काम किया।खासकर उनका ध्यान अल्पसंख्यको और दलितों की कल्याणकारी योजनाओं पर रहा।सीएम ने हर क्षेत्र में पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों के लिए बजट बढ़ाया अल्पसंख्यकों का बजट 2005 में जितना था अब उससे 18 गुना की बढ़ोतरी की गई है।आगे बताया कि पहले 12 फ़ीसदी बच्चे इस स्कूलो से बाहर थे इनमें ज्यादा संख्या अल्पसंख्यकों एवं दलितों की थी अब 1 फ़ीसदी से कम बच्चे स्कूल से बाहर हैं।

साथ ही बिहार इकलौता राज्य है जहां पर श्मशान,कब्रिस्तान की घेराबंदी बहुत बड़े पैमाने पर हुआ है।इसके बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू को 43 सीटें मिली पर हमें पिछले इतिहास को छोड़कर अब संगठन को धार धार बनाना है।माननीय मुख्यमंत्री श्री कुमार का निर्देश है कि पार्टी के पदाधिकारी गांव में जाएं और पता करें कि लोगों की क्या समस्याएं हैं।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है और जदयू को बिहार को नंबर वन पार्टी बनाना है उनके साथ प्रमुख रूप से जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नूरैन,रईस अंसारी,मोहम्मद क्यामुद्दीन ,अयूब आलम,आलमगीर अंसारी आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026