दरौंदा: पुत्र ने पिता पर गोली चलवा किया घायल, पुलिस ने पुत्र को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला महाचौर गांव में रविवार की रात्रि में एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. घायल नंदलाल राय का कहना है कि बाइक सवार दो अपराधी आए दोनो लोगो ने मुझे जगा कर ले गए जब मैं वहाँ पहुंचा तब तक मेरा लड़का राजू लाल राय खड़ा था. तब तक पीछे से मेरे ऊपर गोली चला दिया गोली चलने के बाद पूरी तरह से घायल हो गया जिसके बाद चिल्लाया तब तक मौका का फायदा उठाकर दोनों अपराधी हथियार लेकर भाग गए आसपास के लोगों द्वारा मुझे इलाज के लिए दरौंदा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सिवान रेफर कर दिया गया. वही गोली चलने से पास के इलाकों में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

इधर घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया थाना के एसआई राकेश कुमार सिंह घायल व्यक्ति से फर्द बयान ले लिया है यह मामला हिस्सेदारी को लेकर हुई है घायल नंदलाल राय ने कहा कि मैं अपने बेटा को हिस्सा दे दिया हूं फिर भी पूरा जमीन जायदाद एवं पैसा हथियाना चाहता है. इधर पुलिस की सूचना मिलते हैं नंदलाल राय के लड़के राजू लाल राय को गिरफ्तार कर लिया है एवं बाकी लोगों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि घायल नंदलाल राय के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी लोगों के बारे में पूछताछ करके पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026