परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के एसएच-73 तरवारा-मलमलिया मुख्यमार्ग के आज्ञा मठिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए. यह सड़क दुर्घटना रविवार की रात करीब 11 बजे हुई, जब आज्ञा गांव निवासी राजाराम प्रसाद अपने रिश्तेदार व जीबीनगर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी मुन्ना प्रसाद को उनके घर छोड़ने जा रहे थे.
वे जैसे ही एसएच-73 पर पहुंचे आज्ञा मठिया के समीप तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान राजाराम प्रसाद की मौत हो गयी. वहीं गंभीर रुप से घायल मुन्ना प्रसाद का इलाज चल रहा है. पुलिस ने राजाराम प्रसाद के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया व शव को परिजनों को सौंप दिया.राजाराम प्रसाद का शव जैसे ही आज्ञा गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-चीत्कार से कोहराम मच गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…