गोरेयाकोठी: पंचायती के दौरान दहशत फैलाने को ले एक पक्ष ने की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा गांव में भूमि विवाद को ले दो पट्टीदारों के बीच चल रही पंचायती में एक पक्ष द्वारा तीन-चार राउंड फायरिंग की गई तथा वहां उपस्थित लोगों पर चाकू से प्रहार किया गया। इस मामले में पुलिस ने बंदूक व दो खोखा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आज्ञा गांव में दो पट्टीदारों के बीच भूमि संबंधित विवाद को ले पंचायत चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष के कृष्ण कांत सिंह के पुत्र अमित सिंह ने अपने पट्टीदार पर बंदूक से तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके पट्टीदार बाल-बाल बच गए। तभी कृष्णकांत सिंह के दूसरा मुन्ना कुमार ने पंच व पट्टीदारों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान हमलावर भागने का प्रयास करने लगे, तभी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कृष्णकांत सिंह, अमित सिंह एवं मुन्ना सिंह को हिरासत में ले लिया तथा घटनास्थल से बंदूक तथा दो खाेखा बरामद की। इस मामले में पीड़ित चंद्रभूषण की पत्नी मधु देवी ने थाना में आवेदन देकर उपरोक्त आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोपितों पर पुत्र हिमांशु पर जानलेवा हमला कर हत्या का असफल प्रयास करने का आरोप लगाया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस प्राथमिकी की प्रक्रिया में जुटी हुई है। आरोपितों से पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026