रघुनाथपुर: आरोपितों की गिरफ्तारी को ले पुलिस कर रही छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार के समीप नौ जून की रात्रि बाइक सवार बदमाशों ने एक गैरेज मिस्त्री को गोली मारकर बाइक, रुपये एवं मोबाइल लूट ली थी। इस मामले में घायल के बयान पर एक नामजद तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि शीघ्र ही इस घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि महरौली निवासी मुस्ताक मियां का पुत्र नसरुद्दीन मियां टारी बाजार स्थित एक गैरेज पर बाइक सर्विसिंग व धुलाई का काम करता है। नौ जून की रात वह ड्यूटी से किसी ग्राहक की बाइक लेकर घर लौट रहा था।

तभी टारी बाजार के समीप बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर बाइक, मोबाइल एवं रुपये लूटने का प्रयास करने लगे। नसरुद्दीन मियां द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर उसके पास से बाइक, पांच हजार रुपये एवं मोबाइल लूट कर फरार हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल के बयान पर टारी निवासी धनजी यादव एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026