गोरेयाकोठी: बैंककर्मी सहित दो को कुचलने के आरोप में पिकअप चालक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर अप्रैल में जिला मुख्यालय से घर लौटने के दौरान सारण के मशरख निवासी बैंक मैनेजर को रौंदने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने शुक्रवार की शाम अफराद के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भगवानपुर हाट निवासी रौशनी अंसारी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि बैंक मैनेजर राजू चौधरी एक अप्रैल की सुबह अपने घर मशरख लौट रहे थे।

इसी बीच सिसई के पास अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से उनकी मौत हो गई थी। भागने के क्रम में वाहन चालक ने बरारी गांव में भी एक वृद्ध को को भी रौंद दिया था इससे उनकी भी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। सीसी कैमरे की फुटेज पर पिकअप की पुष्टि हुई। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अप्राथमिकी आरोपित रौशन अंसारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024