सिवान: मां का पट खुलते ही पूजा पंडालों में दर्शन को ले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्याल समेत विभिन्न प्रखंडों के पूजा पंडा में शनिवार को शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को मां का पट खुलते ही दर्शन एवं पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूजा एवं आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपवास रहकर मां की आराधना की तथा परिवार, समाज व देश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान पूजा पंडालों में- पट खुलते ही माई मुस्कइली, मूर्ति में आई गइले जान…. समेत अन्य गीतों से वातावरण दुर्गामय हो गया। वहीं पूजा पंडालों में सुगंधित धूप एवं जगमग रोशनी से वातावरण पट गया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज, दारौंदा, भगवानपुरहाट के सारीपट्टी, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज के पड़ौली भवानी स्थल, सिसवन, मैरवा, जीरादेई, बड़हरिया, हसनपुरा, हुसैनगंज, गुठनी, आंदर, जीरादेई, पचरुखी, गोरेयाकोठी, नौतन प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में वातावरण भक्तिमय हो गया। चारो तरफ मां की जयकार से वातावरण गूंज उठा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026