गोरेयाकोठी: शार्ट सर्किट से लगी आग से एक लाख की संपत्ति जलकर राख

✍️परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सादिकपुर पंचायत के डोंगरी मठिया गांव में रविवार को शार्ट सर्किट से शुक्ल गिरि के घर में आग लगई। इस अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। गृह मालिक शुक्ल गिरि ने बताया कि परिवार के सदस्य किसी में व्यस्त थे। तभी घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की उठती लपटें देख स्वजन अभी कुछ समझ पाते, तबतक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी की घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी तथा ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।

अग्निशमन वाहन के पहुंचने और आग पर काबू पाए जाने तक घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, आभूषण समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गया है। ग्रामीणों ने अनुसार पीड़ित परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। इस संंबंध में अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज ने बताया है कि घटना की सूचना मिली है। जांच के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026