✍️परवेज अख्तर/सिवान: रघुनाथापुर प्रखंड के राजपुर मोड़ के समीप प्रतिदिन लगने वाली सब्जी मंडी को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रविवार को हटा दिया गया। इससे पर किसानों में नाराजगी देखी गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आवेदन दिया है इसके आलोक में कार्रवाई की जा रही है।
वहीं कुछ किसानों का कहना है कि रघुनाथपुर-गुठनी मुख्य पथ पर राजपुर मोड़ के समीप सब्जी बेचने को मजबूर हैं इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया जाता है कि राजपुर स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में करीब 20-25 वर्ष से सब्जी मंडी लगती थी, जहां किसान अपनी खेतों में उपजाई गई सब्जी लाकर बेच कर परिवार का खर्च चलाते थे। स्थानीय प्रशासन यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…