परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया. पार्टी के दक्षिणी मंडल के शक्ति केन्द्र दक्षिणी सरारी के जलपुरवा गांव में मंडल उपाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह के आवास परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन निवेदित किया गया.
वक्ताओं ने कहा कि आज भी वर्षों पहले भी कही गई पूर्व प्रधानमंत्री की बातें आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने राजनीति के लिए जो मील का पत्थर स्थापित किया वह आज उन्हें दलगत भावना से ऊपर ले जाता है. मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वसी अहमद खां, श्यामकिशोर तिवारी, राजबल्लम सिंह, कुबेर प्रसाद, रंजय कुमार गुप्ता, शाहबाज खां, दूधनाथ प्रसाद, उज्जवल सिंह, बलवंत सिंह, विनय सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…