परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित नारायण कालेज परिसर में सोमवार को कालेज के संस्थापक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णकांत सिंह 106वीं व उनके विधायक पुत्र भूमेंद्र नारायण सिंह 83वीं जयंती मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। पूर्व मंत्री के पौत्र व पूर्व विधायक के पुत्र गोरेयाकोठी विधायक देवेशकांत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक व छात्रों ने कालेज परिसर में स्थित पूर्व मंत्री की आदमकद प्रतिमा व पूर्व विधायक के तैलचित्र पर माल्यार्पण व फूलचढ़ा उन्हें नमन किया।
विधायक ने दोनों की जीवन से जुड़े कई प्रसंगों की चर्चा करते हुए लोगों को उनके जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन से प्रेरणा लेकर ही वे भी उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिए हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नारायण कालेज के प्राचार्य डा. प्रमेंद्र रंजन सिंह, वसी अहमद खां, प्रमोद कुमार तिवारी, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…