सिवान: विभिन्न मांगों को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने धरना- प्रदर्शन किया तथा मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने अपनी मांगों के समर्थन सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत धरना एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष इंदु कुमारी ने किया। इसके पूर्व सेविकाओं और सहायिकाओं ने भगवानपुर कालेज परिसर से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीडीपीओ कार्यालय पहुंची तथा मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा।

इस दौरान सभी अपनी मांगों से संबंधित नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रखंड सचिव सरस्वती देवी, प्रभा देवी, रमावती देवी, पुष्पा कुमारी, गीता देवी, उषा देवी, प्रीति कुमारी आदि शामिल थीं। सेविका-सहायिका की अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में राजद नेता व जिला पार्षद सुशील कुमार भी धरना प्रदर्शन में शामिल हो इनके मांगों को जायज बताया। उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय के कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। वहीं हुसैनगंज सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष सेविका की प्रखंड अध्यक्ष नसीमा खातून के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा।

वहीं महाराजगंज में प्रखंड अध्यक्ष उषा पांडेय के नेतृत्व के आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया तथा मांगों को ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने मांगें पूरी होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने की बात कही। मौके पर काफी संख्या में सेविका-सहायिका उपस्थित थीं। हसनपुरा स्थित आइसीडीएस कार्यालय के समीप प्रखंड अध्यक्ष विद्यावती कुशवाहा के नेतृत्व में सेविका-सहायिकाओं ने धरना दिया। इस मौके पर मीरा देवी, मीरा, उषा देवी, बेबी देवी, रंभा देवी, तबस्सुम खातून, छोटी देवी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026