गोरेयाकोठी: जामो, लधी व जगदीशपुर मोड़ पर नाला बनाने का सुझाव

पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ की बैठक, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय बीजेपी विधायक ने मंगलवार को अपने आवास पर पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अधीक्षण अभियंता सत्येंद्र सिंह, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के साथ बलवंत कन्स्ट्रक्शन के इंजीनियर भानू प्रताप भी थे। विधायक देवेशकांत सिंह ने एसएच 96 मांझी से बरौली जाने वाली पथ में जामो बाजार, लधी बाजार, जगदीशपुर मोड़ व महाराजगंज बाजार में नाला बनाने का सुझाव दिया। विधायक ने बताया कि मैंने पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन से मिलकर जामो बाजार, लधी बाजार व जगदीशपुर बाजार में नाला बनाने की बात की थी। जिसपर पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने पथ निर्माण विभाग को आदेश दिया कि विधायक से मिलकर उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नाला बनाने का अग्रेतर कार्रवाई करें।

विधायक व अधीक्षण अभियंता की बैठक के बाद उक्त पथ में 5.3 किलोमीटर नाला बनाने को लेकर डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही विधायक ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि पथ की गुणवत्ता में कही से कोताही नहीं बरते। उक्त पथ में गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर बन रहे पुलों के डाईभरसन को ऊंचा करने व कार्य में तेजी लेने का भी निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि मीरगंज से सतरघाट जाने वाली पथ को स्टेट हाईवें घोषित कर निर्माण कराने के लिए मांग पत्र दिया है। अधीक्षण अभियंता ने विधायक को एक सप्ताह में रिपोर्ट तैयार विभाग को देने की बात कही। गोपालगंज, सीवान, छपरा, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर व वैशाली जिले को कृषि, पर्यटन, व्यवसायीकरण को जोड़ने वाला जनहित में एक अति महत्वपूर्ण पथ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024