सिवान: पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण की जरूरत

वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान ने निर्णय लिया

परवेज अख्तर/सिवान: पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण करना आवश्यक है। श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान ने यह निर्णय लिया है कि जिले में पौधारोपण पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए समिति के सभी सदस्य पौधारोपण करेंगे। अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने हुसैनगंज प्रखंड के शाहबाजपुर स्थित अपने घर के पास पौधारोपण किया। समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने शहर के लक्ष्मीपुर स्थित अपने आवास के पास पौधारोपण किया। यहां पर फूल पौधे भी लगाए गए। डॉ. जेपी यादव ने सीवान सदर प्रखंड के रामपुर बिशुनपुर गांव में पौधारोपण की शुरुआत की। प्रशांत कुमार अस्थाना ने पचरुखी प्रखंड के सहलौर गांव में पौधारोपण किया।

समिति के सदस्य अनूप कुमार सिंह ने भी सैदपुरा अपने बगीचे में पौधारोपण किया। वहीं अभिषेक कुमार सोलंकी अभिषेक आर्य और मुन्ना कुमार सिंह भी प्लांट लगाया। सदस्यों ने आम, अमरूद, केसर, मौसमी, एलोवेरा, संतरा, सुपारी, अंजीर, एरिका पाम व क्रासुला का पौधरोपण किया गया है। समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, संयोजक अरविंद कुमार पांडेय, विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु बाबू कहा कि ऑक्सीजन के लिए पौधरोपण करना बेहद जरूरी है। कोरोना वायरस कि दूसरी महामारी ने यह लोगों को सबक दिया है कि ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम 1-1 पौधारोपण करें और इसकी देखभाल भी करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026