गोरेयाकोठी: दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में अधेड़ गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के समीप सोमवार की देर संध्या दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पीड़ित को सीवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.

गंभीर रूप से घायल अधेड़ की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के विंदवाल गांव निवासी हामिद हुसैन के 46 वर्षीय पुत्र मुस्ताक आलम के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि मुस्ताक आलम अपने बाइक पर सवार होकर इक्कावन टोला गांव किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान मुस्तफाबाद के समीप सामने से आ रही एक बाइक से इनकी भिड़ंत हो गई. घटना में दूसरे बाइक सवार युवक को भी हल्की चोट आई है. जिसका भी इलाज भी सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026