हसनपुरा: मारपीट कर युवक का सिर फोड़ा, तीन को किया नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग निवासी मोहम्मद नसरुद्दीन शा का पुत्र अली अहमद को पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष द्वारा मारपीट कर सिर फोड़ दिया.घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में कराया गया.इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि मैं बीते रात 10 बजे तिलक से लौट कर घर जा रहा था.जैसे ही उसरी चट्टी पर पहुंचे तो देखा कि आदर्श तिवारी, रिंकू तिवारी दोनों पिता सतीश तिवारी तथा सतीश तिवारी पिता स्व. परमात्मा तिवारी ने अपने हाथ में लाठी डंडे लेकर आए और मुझे धक्का मार दिया.

जिससे मैं गिर गया. तभी आदर्श तिवारी ने लोहे की रड से मुझे मारने लगे. इसी बीच अन्य दोनों ने लाठी, डंडे से मारपीट करने लगे. जिससे हम घायल हो गए. इस मामले में पूर्व का झगड़ा बताया जा रहा है. गौरतलब हो कि बीते दिनों घायल के छोटे भाई गुलाम रसूल व आदर्श तिवारी के बीच मारपीट हुई थी. जिसमें आदर्श तिवारी चाकु लगने से घायल हो गया था. इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना में आवेदन दिया था. तब तक फिर मारपीट की घटना हो गयी. वहीं पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026