परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा पेट्रोल पंप के पूरब एनएच 227 ए पर बुधवार की दोपहर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक लूट ली। घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक लेकर बसंतपुर की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ठिकहा निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र रितेश कुमार के रूप में हुई है।
गोली रितेश के दाहिने पैर में लगी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रितेश कुमार बुधवार की दोपहर अपनी बाइक से सिवान से अपने गांव लौट रहा था तभी आज्ञा पेट्रोल पंप के पूरब एनएच 227 ए पर तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा बाइक देने का कहा। जब रितेश ने बाइक देने से इन्कार किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर बसंतपुर की ओर फरार हो गए। रितेश के शोर मचाने एवं गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बसंतपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया और घटना की जांच में जुट गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…