परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के बैशाखी गांव किसी छपरा – गोपालगंज हाइवे के पास बुधवार को दलित सेना के सदस्यों ने एक महिला का मकान खाली कराने एवं जमीन हड़पने के विरोध में धरना दिया तथा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पासवान उर्फ सुमित ने कहा महाराजगंज के पसनौली निवासी वीरेंद्र मांझी की पत्नी सुशीता देवी को कुछ लोगों ने भूमि हड़पने की नीयत से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल उसके घर में ताला जड़ दिया। इसकी जांच करा प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। धरने पर धर्मेंद्र पासवान, गगनदेव राम, राहुल पासवान, नीतीश पासवान, आनंद पासवान, देवनाथ पासवान, विनीता पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…