परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के शादीपुर पंचायत में 7.88 लाख की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शिलान्यास गुरुवार को विधायक देवेशकांत सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि शादीपुर पंचायत के शादीपुर गांव में प्रभु तिवारी के घर के पश्चिम इंद्रासन बारी के घर की ओर जाने वाली पथ का निर्माण 3.89 लाख की लागत से किया जाएगा। वहीं बरहोगा पुरुषोत्तम पंचायत के सदरुटोला में 3.99 लाख की लागत से पीच सड़क से पश्चिम की ओर जाने वाली पथ का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है।
क्षेत्र में सभी सड़कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही विधायक निधि से पीसीसी सड़क, छठ घाट, सामुदायिक भवन, चबूतरा और लिंक पथ का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह, विधानसभा संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, अध्यक्ष कुबेर प्रसाद, मुखिया मनोज सिंह, विनय गिरि, नीलू सिंह, रूद्रप्रताप दिवेदी, प्रमोद दुबे, राजेंद्र किशोर सिंह, विपिन बिहारी सिंह, तारकेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…