परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोरीपाकड़ स्थित पथलु बाबा शिव मंदिर के समीप बुधवार की शाम अज्ञात वाहन से धक्का लगने से साध्वी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल साध्वी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान कैलाशो देवी के रुप में हुई है। बताया जाता है कि कैलाशाे देवी बुधवार की शाम खोरीपाकड़ बाजार से लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार की अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। वहीं सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। साध्वी का शव गुरुवार को खोरीपाकड़ लाया गया। बताया जाता है कि साध्वी करीब 50 वर्षों से खोरीपाकड़ स्थित पथलु बाबा शिव मंदिर में रहकर सेवा कर रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…