गोरेयाकोठी: लुटेरों ने पत्नी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार को चाकू घोंपा

  • पति-पत्नी शादी समारोह से लौट रहे थे घर
  • पत्नी के बदन जेवर छीनने का प्रयास किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी जामो थाना क्षेत्र के सिकटिया बाजार के निकट बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की शाम बाइक सवार को चाकू घोंप घायल कर दिया। घायल गोरेयाकोठी के गणेश प्रसाद का पुत्र अशोक प्रसाद है। बाइक सवार पत्नी के साथ अपने मामा के घर से शादी में सम्मलित होकर लौट रहा था। तभी, अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चाकू से घोंप जख्मी कर दिया। घायल को सीएचसी में ले जाया गया। जहां से स्थिति चिंताजनक होने की वजह से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल बाइक सवार या उसके परिजन की ओर से स्थानीय थाने में अभी कोई आवेदन नहीं दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों द्वारा पत्नी के बदन जेवर छीनने का प्रयास किया गया। जिसका पति द्वारा विरोध किया गया। इसी दौरान अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। इधर जामो थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने बताया कि घायल बाइक सवार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। बयान आने पर ही पता चलेगा कि अपराधी सामान लूटने में कामयाब हुए हैं कि नहीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026