सिवान: सीएसपी संचालक से एक लाख 35 हजार की लूट

  • दरौंदा के करसौत पुल के समीप की घटना
  • बाइक सवार दो अपराधियों ने की लूटपाट

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज-सीवान मुख्य सड़क पर करसौत पुल के समीप मंगलवार की देर शाम सीएसपी संचालक से अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर 1 लाख 35 हजार रुपये लूट लिया। सीएसपी संचालक दरौंदा थाना क्षेत्र की पसिवड़ निवासी शब्बा खातून है। शब्बा खातून महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ पर पंजाब नेशनल बैंक की सीएसपी चलाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकाशी मोड़ पर पीएनबी की सीएसपी संचालक शब्बा खातून मंगलवार की देर शाम सीएसपी बंद कर घर लौट रही थी। दरौंदा थाना क्षेत्र के पसिवड़ गांव स्थित अपने घर स्कूटी से लौट रही थी।

घर जाने के दौरान मानपुर व करसौत पुल के बीच एक अपाची पर सवार दो अपराधियों ने उनकी स्कूटी को ओवर टेक कर पिस्टल का भय दिखाकर बैग में रखा 1 लाख 35 हजार रुपया लूट लिया। अपराधियों ने शब्बा खातून की मोबाइल भी छीन ली। अपाची सवार दोनों अपराधी पुनः महाराजगंज की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस छानबीन करने में जुट गई। सीएसपी संचालक शब्बा खातून से ही करीब डेढ वर्ष पूर्व इसी सड़क पर दरौंदा थाना क्षेत्र के पसिवड-करसौत गांव के बीच अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर डेढ़ लाख रुपया लूट लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026