गोरेयाकोठी: मुस्तफाबाद बाजार में विद्युत तार में आग लगने से मची अफरा तफरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के मुस्तफाबाद बाजार में रविवार देर शाम विद्युत तार में आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। विद्युत तार में आग लगने के बाद करीब डेढ़ सौ घर में बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली गुल रहने के बाद सोमवार की सुबह विद्युत विभाग द्वारा तार जोड़कर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। बताया जाता है कि तार दो जगहों पर स्पार्क कर रहा था। आग देख कर पोल के नीचे के स्थित दुकानदारों व ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार सुनील चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा लुंजपुंज व जर्जर तारों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस कारण पहले भी ऐसी घटना कई बार हो चुकी है। विभाग से कहने पर सिर्फ तार बदलने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। विद्युत विभाग के जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नया तार आने के बाद जर्जर तारों को बदल दिया जाएगा। अन्य बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्याओं को भी शीघ्र दूर किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026