गोरेयाकोठी: विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेशकांत सिंह ने रविवार को लकड़ी नबीगंज के एलओ20 नबीगंज से गोपालपुर कोठी तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। यह जानकारी देते हुए विधायक के निजी सचिव सोनू सिंह ने बताया कि तीन करोड़, 66 लाख 63 हजार 229 रुपये की लागत से अनुरक्षण नीति एमआर -3054 से 6.75 किलोमीटर सड़क का पुनर्निमाण किया जाएगा। इस मौके पर गोपालपुर कोठी में सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्थानीय जनता के आशीर्वाद और भरोसे से मिली ऊर्जा से क्षेत्र में यह कार्य संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन की सरकार सौतेलापन व्यवहार कर रही है, विपक्षी विधायक होने पर विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है। विकास कार्य के लिए मुझे सड़क से सदन तक लड़ाई लड़नी होगी तो मैं इसके लिए तैयार हूं। गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास मेरी प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर संयोजक प्रमोद कुमार तिवारी, मुखिया हरेंद्र सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला पार्षद रमेश सिंह, जिला मंत्री रंजीत प्रसाद, जिला मंत्री अखिलेश पांडेय,आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026