परवेज अख्तर/सिवान: सीएसपी संचालक से लूट मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक पप्पू कुमार यादव से 1 लाख 76 हजार रुपये लूट लिए थे। लूट की घटना सुबह 9:40 बजे छितौली से अज्ञा मठिया जाने के क्रम में बांसवाडी के पास हुई थी।
इसके बाद सीएसपी संचालक द्वारा गोरेयाकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने कहा कि टीम गठित कर सघन छापेमारी जारी है। दो संदिग्ध को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…