हसनपुरा: प्रिंस हत्याकांड में भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हसनपुरा के ठाकुरबाड़ी निवासी अंगूर सोनी के चौथे पुत्र प्रिंस कुमार की हत्या मामले में एफआईआर दर्ज करायी गई है। एफआईआर मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार सोनी द्वारा करायी गयी है। जिसमें एक नामजद सहित अन्य तीन-चार अज्ञात को आरोपित किया गया है। उसने बताया है कि 9 मार्च की शाम हसनपुरा निवासी विनोद कुमार चौधरी ने साढ़े सात बजे मेरे भाई को फोन किया। इसी बीच हमने अपने भाई से पूछा कि किसका फोन आया हुआ है।

मेरे भाई प्रिंस ने बताया कि विनोद का फोन आया है वह हमको बुलाया है, यह कह मेरा भाई उससे मिलने चला गया। जब काफी रात तक मेरा भाई घर नहीं पहुंचा तो हमलोग उसे खोजबीन करने लगे। इसी बीच पता चला कि विनोद सहित अन्य तीन-चार अज्ञात के साथ मेरा भाई गया हुआ है। वहीं अगले दिन 10 मार्च को सुबह पता चला कि हसनपुरा के शनिचरा बाबा स्थान के समीप गेहूं के खेत में मेरे भाई का शव पड़ा हुआ है। उसने पैसा के लेन देन हत्या का संदेह व्यक्त किया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

तीसरे दिन भी नहीं रुकी थी मां की सिसकियां

गुरुवार की सुबह प्रिंस का शव मिलने के तीसरे दिन शनिवार को भी हसनपुरा बाजार में उदासी छाई रही। वहीं प्रिंस की मां अनिता देवी व बहनों की सिसकियां सुनाई दे रही थीं। मृतक प्रिंस के पिता अंगूर सोनी व भाई इस दुःखद घटना से हतप्रभ हैं। बता दें कि हसनपुरा निवासी अंगूर सोनी के 23 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। बुधवार की शाम घर से निकल हसनपुरा बाजार गया था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह 10: 40 में उसका शव थाना के पूरब दिशा में शनिचरा बाबा स्थान के समीप गेहूं के खेत से बरामद किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026