गोरेयाकोठी: अनियंत्रित बाइक मकान से टकराई, एक की मौत, दो घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिवान-बसंतपुर एनएच 227 ए पर सिसई चौक समीप बुधवार की अल सुबह पास बसंतपुर की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे एक निर्माणाधीन भवन से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। वहीं एक युवक को आंशिक रूप से चोट लगी है। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ निवासी अजीत कुमार बैठा के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई वहीं दूसरे घायल की पहचान नहीं हो सकी।बताया जाता है कि दरौली थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ निवासी अजीत कुमार बैठा, राहुल कुमार एवं एक अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बसंतपुर की ओर जा रहे थे तभी एनएच 227 ए पर सिसई चौक के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक निर्माणाधीन भवन से टकरा गई।

इस दौरान अजीत कुमार बैठा, राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य युवक भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्वजनों को दी। स्वजन की सलाह पर ग्रामीण घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने अजीत कुमार बैठा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राहुल कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। वहीं समाचार प्रेषण तक घटना की जानकारी स्थानीय थाने को नहीं थी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024