शोकाकुल स्वजनों को ढ़ाढस बंधाने में जुटे लोग
✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के हरनाटाड़ गांव के एक युवक की बाइक से पटना जाने के दौरान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान अजीत कुमार बैठा के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान राहुल कुमार भगत के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के बाद अजीत कुमार बैठा का शव गांव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतक के दरवाजे पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ग्रामीण मृतक के स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मृतक चार भाई व एक बहन है। स्वजनों ने बताया कि अजीत कुमार बैठा व राहुल कुमार भगत दोनों बाइक से पासपोर्ट बनवाने के कार्य से पटना जा रहे थे तभी गोरेयाकोठी के सिसई में दुर्घटना के शिकार हो गए। इस मौके पर भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम, जयप्रकाश सिंह, राजू खान समेत दर्जनों नेता स्वजनों को ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए थे। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…