गोरेयाकोठी: तेज गति की अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में घुसी, मासूम की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड व जामो बाजार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गांव में भी गुरुवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक तेज गति की ईंट लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर घर में ही घुस गई. जिससे एक मासूम की जहां मौत हो गई. वहीं दो छोटी बच्चियां भी घायल हो गईं. जानकारी के अनुसार बरहोगा के एक चिमनी से ट्रैक्टर ईंट लादकर हरिहरपुर कला बाजार की तरफ जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति तेज होने व एक बच्चे के दौड़कर आने के क्रम में ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. वाहन की गति तेज होने से ट्रैक्टर का अगला भाग मुड़कर गांव के श्रीकिशुन साह के घर के दीवाल को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा. इससे श्रीकिशुन साह के छोटे बेटे अजीत कुमार(3वर्ष) की ट्रैक्टर के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर के ही चपेट में आने से वहां मौजूद बगल के राजू राम की दो बेटियां छोटी कुमारी(2वर्ष) व अंशु कुमारी(5वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई. बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी. हालांकि बाद में कुछ बुद्धिजीवियों के प्रयास से चालक को लोगों के कब्जे से छुड़ा एक कमरे में बंद कर दिया गया. सूचना मिलते ही जामो बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा. लोगों का कहना था कि क्षेत्र में वाहन के चालक गांव में भी वाहन के गति पर अंकुश नहीं रखते. इससे कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं. उस समय तो प्रशासन लोगों को कई आश्वासन देता है. लेकिन कुछ ही दिनों बाद सबकुछ सामान्य हो जाता है. पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से आक्रोशित लोगों को शांत कराया. बाद में शव को जहां पोस्टमॉर्टम में सदर अस्पताल भेजा. वहीं चालक को भी ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त करा उसे हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वहां चौकीदार की तैनाती कर दी गई है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024