सिवान में रिटायर्ड आरपीएफ जवान और उसके बेटे की हत्या, आपसी रंजिश में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेनिछापर गांव में दो पड़ोसियों के बीच आपसी रंजिश में एक पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई जबकि बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय योगेंद्र दुबे और 22 वर्षीय गुलटन दुबे के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. गोली मारने वाले शख्स वीरेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया.

मृतक योगेंद्र दुबे रिटायर्ड आरपीएफ का जवान था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की सुबह कृष्णनंद दुबे के चालक को योगेंद्र दुबे के बड़े लड़के ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस मामले में घायल चालक ने थाने में आवेदन दिया था.

गुरुवार की सुबह मारपीट की घटना में कहासुनी के दौरान वीरेंद्र दुबे ने अपनी लाइसेंसी रायफल से चार गोली मारी जिसमें योगेंद्र दुबे को पेट में और उसके पुत्र गुलटन दुबे को कमर में एक-एक गोली लग गई. गोली लगने के बाद योगेंद्र दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बेटे की सिवान सदर अस्पताल में मौत हुई.

पिता-पुत्र की मौत के बाद मचा कोहराम

इधर, एक ही घर में दो लोगों की मौत के बाद कोहराम मच गया है. पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिजनों मातमी सन्नाटा पसर गया है. घटना के बाद चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो उठा. इधर, आपसी रंजिश को लेकर स्थानीय लोग कुछ कहने से कतरा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026