गोरेयाकोठी: मुस्तफाबाद में चौकीदार की संदेहास्पद स्थिति में मौत

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • घटना की जानकारी पर जुटी लोगों की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार पर रात्रि डयूटी पर तैनात चौकीदार की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। चौकीदार बिंदवल निवासी स्व. रघुनाथ कुंवर दफादार का पुत्र राज कुमार कुंवर था। वह रात्रि ड्यूटी पर तैनात था। उसके सुबह में मुस्तफाबाद बाजार अंतर्गत चापाकल के निकट मृत अवस्था में पाए जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। मृत चौकीदार को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। चौकीदार के मृत्यु की खबर पाते ही उसके परिजनों में चीत्कार मच गया। इस खबर से मृतक के पड़ोस में लोगों में मायूसी छा गई। पड़ोसी एवं निकटवर्ती मृतक चौकीदार को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने लगे। जहां पहले ही से स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। घटना की खबर पाते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने एसआई गणेश चौहान व संजीत कुमार मेहता को भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमाट्र के लिए सीवान भेज दिया। मौके पर जिला पार्षद मो. हनीफ, पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह व मुखिया गुड्डू सिंह थे।

परिवार में पत्नी के अलावा हैं दो पुत्र

विंदवल निवासी मृत चौकीदार के परिवार में पत्नी वीरेश देवी के अलावा दो पुत्र दीपक कुमार व नीतीश कुमार हैं। दिल्ली में रह रही उसकी पत्नी मृत्यु की खबर पाते ही दहाड़ मार कर रोने लगी और बेहोश हो गई। वह अपने पति के अंतिम दर्शन के लिए गांव के लिए चल दी हैं। चौकीदार के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक मुस्तफाबाद में अक्सर ड्यूटी पर तैनात रहा करता था।

सेवांत लाभ जल्द देने की मांग

सेवा के दौरान चौकीदार राज कुमार कुमार कुंवर के निधन पर भाकपा के जिला सचिव तारकेश्वर यादव, बिंदलवल के मुखिया गुड्डू सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह, जिला पार्षद मो. हनीफ व मुस्तफाबाद के मुखिया मो. हसनैन ने संवेदना व्यक्त की है। साथ ही स्थानीय संबंधित पदाधिकारियों से आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी व सेवांत लाभ शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026