परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के भोपतपुर गांव में रविवार की रात में जेनरल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग जाने से दुकान का सभी सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि भोपतपुर के भरत प्रसाद की दुकान में रविवार की रात करीब 10 बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी। ग्रामीणों ने पहले बिजली का लाइन काटा और आग बुझाना शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पा लिया लेकिन दुकान में रखी सारी सामग्री जलकर राख हो गयी। जिसमें टीवी, डिस रिसीवर व दुकान सारा सामान शामिल है। इसकी कीमत 70-80 हजार रुपये आंकी जा रही है। सरपंच मजमिल असमद, मुखिया शारदा देवी, बीडीसी मो. सद्दाम, पूर्व मुखिया जीतेंद्र पांडेय ने पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…