परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना के ग्राम बिंदवल में गुरुवार को घर के सामने टूट कर जमीन पर गिरे बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक गांव के कन्हैया मांझी का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार मांझी था। घटना के संबंध में बताया गया कि रोहित कुमार गांव में घूम कर घर आने के दौरान दरवाजे के समीप गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया व बेहोश होकर गिर गया। मूर्छित रोहित कुमार मांझी को जल्दी-जल्दी गोरेयाकोठी सीएचसी ले गए।
जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। समाजसेवी गुड्डू सिंह ने बताया कि कन्हैया मांझी के 3 पुत्र सुमन कुमार, रोहित कुमार, मोहित कुमार व एक पुत्री है। रोहित इंटर का छात्र था। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था। वही स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन से जल्द मुआवजे की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…