परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव के समीप गुरुवार को बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल दिखा बंधन बैंक के कर्मचारी से 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कर्मचारी को चाकू मार जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक का कर्मचारी पवन कुमार थाना क्षेत्र के आकिल टोला गांव में रुपयों का कलेक्शन कर बंधन बैंक महाराजगंज जा रहा था। जैसे ही वह महाराजगंज के हरकेशपुर गांव के समीप पहुंचा। इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो की संख्या में अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मचारी पवन पर पिस्टल तान दी, कर्मचारी अभी कुछ समझ ही पाता तब तक एक अपराधी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद अपराधी 35 हजार रुपये व कर्मचारी के बैग में रखे टेबलेट, मोबाइल समेत अन्य सामग्री की लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज किया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…