परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के दुधरा स्थित उत्तर भाग राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन जिला पार्षद मो. हनीफ ने मंगलवार को फीता काटकर किया। मौके पर जिला पार्षद ने कहा कि वित्त आयोग योजना के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सभी भवन की मरम्मत सात लाख 44 हजार 800 रुपये की लागत से पारदर्शिता एवं मानक के तहत कराई गई है।
इससे बच्चों को पठन-पाठन में काफी सहूलियत मिलेगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कौशल किशोर पांडेय ने जिला पार्षद के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर मुखिया बृजकिशोर साह उर्फ कल्लू, सरपंच तारकेश्वर सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि अहमद रजा, प्रखंड सचिव शमीम अख्तर, मुन्ना कुमार, चंद्रमा यादव, जितेश शर्मा, शिक्षक अखिलेश सिंह समेत विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…