बड़हरिया: घर से नकद समेत ढाई लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ दक्षिण टोला स्थित एक घर से सोमवार की रात चोरों ने 50 हजार रुपये नकद, आभूषण समेत करीब ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पीएसआई अर्चना कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मणिकांत सिंह के परिवार के सदस्य सोमवार की रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी चोर घर के पीछे से छत के सहारे आंगन में उतर गए।

जिस कमरे में परिवार के सदस्य सोए थे उसे बाहर से बंद कर दिया तथा दूसरे कमरे से अलमीरा व बक्सा तोड़ उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद, आभूषण समेत ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना मंगलवार की सुबह स्वजनों को हुई। स्वजनों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हुए तथा कमरे का बाहर से कुंडी खोला। इसके बाद जांच के बाद उक्त सामान की चोरी की जानकारी हुई। स्वजन घटना की सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि चोरी के घटना का आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026