परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरियाकोठी थाना के आज्ञा मठिया के निकट छितौली से आज्ञा जाने वाली सड़क पर बांसवाड़ी के समीप अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक से पौने दो लाख रुपया लूट लिया। बताया जाता है कि लद्धी सरारी निवासी पंकज कुमार शहर कोला बाजार में एसबीआई सीएसपी चलाता है। शुक्रवार को जब वह सीएसपी जा रहा था तभी छितौली से आज्ञा मठिया निकलने से पूर्व बांसवाड़ी के समीप पूर्व से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने रोक कर पिस्टल के बल पर उससे एक लाख 76 हजार रुपया लूट लिया।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी रुपए का बैग लेकर आज्ञा मुख्य मार्ग की ओर बाइक से फरार हो गए। पीड़ित सीएसपी संचालक ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इस घटना से लोगों में काफी दहशत है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि अपराधियों के संदिग्ध ठिकाने पर पुलिस सघन छापेमारी जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…