परवेज अख्तर/सिवान : शहर के बबुनिया मोड़ स्थित एक होटल में बुधवार को मीजल्स-रूबेला केस बेस्ड सर्विलांस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में विभाग द्वारा इस वर्ष केस बेस्ड सर्विलांस अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला के दौरान डॉ बी. पी. सुब्रमन्यम ने बताया कि अक्टूबर 2013 में मीजल्स आउटब्रेक सर्विलांस की शुरूआत की गई थी। इसके बाद 15 जनवरी को मीजल्स-रूबेला का नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इस अभियान के दौरान जिले में 100 प्रतिशत टीकाकरण किया गया था, जो अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक रहा। बताया कि लगभग शत-प्रतिशत टीकाकरण से मीजल्स-रूबेला के मरीजों में काफी हद तक कमी आई है। इसको देखते हुए बेहतर परिणामे के लिए मीजल्स आउटब्रेक सर्विलांस के स्थान पर केस बेस्ड सर्विलांस की शुरूआत की जा रही है। बताया कि सरकार 2020 तक मीजल्स-रूबेला के उन्मूलन और रूबेला/जन्मजात रूबेला सिंड्रोम (सीआरएस) के नियंत्रण के लिए संकल्पबद्ध है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…