Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में सरकारी कर्मचारी को मारी गोली, पटना रेफर

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के माधव नगर में सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने पचरुखी ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी सह गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के मधुसराय निवासी शिवजी यादव को पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों व बाइक चला रहा उनके निजी स्टाफ की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के उन्हें पटना रेफर कर दिया। अपराधियों ने शिवजी यादव को कमर में गोली मारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में एडीएम रमण कुमार सिन्हा व महादेवा ओपी प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे और घटना के दौरान मौजूद उनके निजी स्टाफ से पूछताछ की। इलाज के क्रम में शिवजी यादव ने बताया कि महादेवा शिव मंदिर के समीप ऑफिस से अपने निजी स्टाफ विभेष कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर माधव नगर स्थित मकान जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दिया। मामले में एडीएम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचा। पहली प्राथमिकता कर्मी का इलाज कराना है। वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं इसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। इधर सूचना पर घायल राजस्व कर्मी की पत्नी के साथ परिजन जैसे ही अस्पताल में पहुंचे सभी दहाड़ मार कर रोने लगे। वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024