Categories: पटना

अवैध खनन मामले में निलंबित दोनों IPS की निलंबन की अवधि को सरकार ने बढ़ाया

पटना: अवैध खनन मामले में निलंबित चल रहे भोजपुर के पूर्व एसपी राकेश कुमार दुबे और औरंगाबाद के एसपी रहे आईपीएस सुधीर कुमार पोरिका के निलंबन की अवधि का सरकार ने विस्तारित कर दिुया है।सरकार ने इन दोनों अफसरों को अगले साल 22 जनवरी 2022 तक के लिये सस्पेंड कर दिया है. बिहार गृह विभाग के आरक्षी शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बालू के अवैध उत्खनन, भण्डारण और परिवहन में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करने, इसमें शामिल माफियाओं को मदद पहुंचाने, अवैध उत्खनन, और अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने समेत गंभीर आरोपों को देखते हुए सरकार ने 2010 बैच के IPS अधिकारी सुधीर कुमार पोरिका और नवप्रोन्नत IPS अधिकारी राकेश कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से 27 जुलाई से 24 सितंबर तक 60 दिनों के लिए निलंबित किया गया।

इन अधिकारियों से तमाम आरोपों को लेकर जवाब मांगा गया था लेकिन इन दोनों अफसरों ने ऐसा नहीं किया. राकेश कुमार दुबे और सुधीर कुमार पोरिका ने लिखित अभिकथन या बचाव बयान डिपार्टमेंट को नहीं दिया. ऐसी स्थिति में इन दोनों अफसरों के निलंबन को बनाये रखने को विचार किया गया और विचारोपरांत इनके निलंबन अवधि को 24 सितंबर से 120 दिनों तक बढा दिया गया. अब इन्हें अगले साल जनवरी महीने में २२ तारीख तक सस्पेंड कर दिया गया है. निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026