बड़हरिया में असामाजिक तत्वों ने चाकू से गोदकर युवक को किया अधमरा, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में मेला देखने गए एक युवक की चाकू से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.बताते चले कि सोमवार को मथुरापुर गांव में महावीरी मेला थी और  पिपराही गांव के युवक परमेश्वर कुमार मेला देखने के लिए गए हुए थे.तभी मेला देखकर लेटने के दौरान परमेश्वर कुमार को आलापुर,कदम मोड़ पूरब पट्टी आदि के चार-पांच असामाजिक तत्वों ने परमेश्वर कुमार पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया. असामाजिक तत्वों ने चाकू से परमेश्वर कुमार के पेट व छाती में प्रहार कर दिया.

खून से लथपथ परमेश्वर कुमार को धनील कुशवाहा,सुमित कुमार,रंजन कुमार,विक्की कुमार,रवि कुमार आदि ने इलाज के लिए सदर अस्पताल,सीवान पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है.बताया जाता है कि गंभीर रुप से घायल का इलाज सीवान के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. घायल व्यक्ति बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है.अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास यादव,बीजेपी नेता देवेंद्र गुप्ता,पंकज श्रीवास्तव,राजू कुशवाहा,राकेश बारी सहित अन्य मौजूद थे.स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल के ओडी स्लिप के आधार पर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का फर्दबयान लिया.

घटना के बाद गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी

इधर चाकूबाजी की  घटना के बाद पुलिस घटना में शामिल अपराधियो की तलाश में जुटी हुई है.पहले से युवक की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026