परवेज अख्तर/सिवान :- सरकार किसानों के लिए कागजी घोषणा करती है, लेकिन पूरे देश में किसानों की जो दुर्दशा है वह जगजाहिर है। सरकार किसानों को दो एकड़ के मुआवजे को बढ़ाकर चार एकड़ दे। साथ हीं बटाईदार किसानों को स्थानीय पहचान के आधार पर मुआवजा दे, ताकि किसानों की दशा में सुधार हो सके। उक्त बातें खुरमाबाद स्थित भाकपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार लफ्फाजी कर रही है। सरकार के उदासीन रवैया के कारण आज कोई भी किसान खेती करना नहीं चाहता है। उन्होेंने कहा कि अगर समय पर मुआवजा नहीं मिला तो किसान महासभा किसानों के लिए आंदोलन करेगा। मौके पर जिला सचिव जयनाथ यादव, शीतल पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…